Hindi NewsUP NewsTeacher dies brain haemorrhage family alleges mental pressure created by SIR duty
ब्रेन हैमरेज से बीएलओ की मौत, परिजन बोले-SIR ड्यूटी को लेकर अफसर बना रहे थे मानसिक दबाव

ब्रेन हैमरेज से बीएलओ की मौत, परिजन बोले-SIR ड्यूटी को लेकर अफसर बना रहे थे मानसिक दबाव

संक्षेप:

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के सराँवा गांव में प्राथमिक विद्यालय सरांवा में तैनात शिक्षामित्र विजय कुमार वर्मा (50) की एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज के चलते शिक्षामित्र की मौत होने की पुष्टि की है।

Nov 22, 2025 09:59 pm ISTDinesh Rathour मलिहाबाद (लखनऊ)
share Share
Follow Us on

लखनऊ के मलिहाबाद में एक बीएलओ की मौत हो गई। सराँवा गांव में प्राथमिक विद्यालय सरांवा में तैनात शिक्षामित्र विजय कुमार वर्मा (50) की एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज के चलते शिक्षामित्र की मौत होने की पुष्टि की है। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारों के फोन और वर्कलोड के चलते मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिक्षामित्र को जरूरत से ज्यादा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते ब्रेन हैमरेज हुआ और जान चली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मलिहाबाद के सराँवा गांव निवासी विजय कुमार वर्मा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षामित्र थे। पत्नी संगीता रावत ने बताया कि विजय एसआईआर मे बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। तहसील के जिम्मेदार लोगों द्वारा विजय को बार-बार फोन किया जा रहा था। वह दिनरात बीएलओ का काम कर रहे थे। आरोप है कि काम का अत्यधिक दबाव और बार-बार फोन आने से विजय काफी परेशान थे। संगीता ने बताया कि इसी दबाव के चलते 14 नवम्बर को विजय को ब्रेन हैमरेज व पैरालाईसिस अटैक पड़ गया। उन्हे चरक अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। 15 नवम्बर को बीएलओ और अधिकारियो के ग्रुप पर इसकी लिखित सूचना दिए जाने के साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई गई। मगर अभी तक किसी भी जिम्मेदार का कोई सहयोग नहीं मिला। मृतक परिवार में पत्नी संगीता रावत और बेटा हर्षित वर्मा है।

शिक्षामित्र संघ ने की आर्थिक मदद और बेटे को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग

विजय वर्मा की मौत की सूचना पर क्षेत्र के तमाम शिक्षामित्र उनके घर पहुंचे और मृतक को श्रृद्धांजलि देने के साथ ही तत्काल बैठक की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की मलिहाबाद ईकाई के ब्लाक अध्यक्ष वचनेश कुमार, महामंत्री विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह आदि ने बताया कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए ही जिम्मेदारों द्वारा बीएलओ का काम कराया जा रहा है। साथ ही बार बार फोनकर पूछताछ भी की जा रही है। ऐसे मे ज्यादातर बीएलओ भारी मानसिक दबाव मे है। विजय को बाकायदा ब्रैन हैमरेज और पैरालाईसिस अटैक पडा है। संघ के ब्लाक अध्यक्ष वचनेश कुमार व महामंत्री विजय कुमार गुप्ता आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पीडित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दिलाये जाने एवं बेटे को सरकारी नौकरी दिये जाने की माँग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यह माँग पूरी नही की गयी तो हमलोग आन्दोलन करने के लिये मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें:माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? सीएम ने बताया
ये भी पढ़ें:नेताजी के स्मारक उद्घाटन पर होगा बड़ा आयोजन, 2026 को लेकर अखिलेश का ऐलान
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |