कोचिंग में छात्रा से शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, किसी तरह चंगुल से निकलकर घर पहुंची लड़की

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छात्रा से कोचिंग में छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी टीचर के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छात्रा से कोचिंग में छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर में बुधवार को नाबालिग छात्रा से कोचिंग में छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर में संजीव कुमार शुक्ला पुत्र बिंदेश्वरी शुक्ला निवासी पिपरा पदुम कोचिंग का संचालन करता है। कोचिंग में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा भी पढ़ती है। बुधवार को भी छात्रा कोचिंग पहुंची। आरोप है कोचिंग में एकांत पाकर शिक्षक संजीव कुमार ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। यही नहीं छात्रा के विरोध करने के बावजूद आरोपी ने उसे गले से लगा लिया। किसी तरह से शिक्षक के चंगुल से निकलकर निकली छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई।

तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद देहात कोतवाली पहुंचकर छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शादी का झांसा दे युवती को गर्भवती किया

वहीं लखनऊ में आशियाना इलाके में एक किशोर ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। फिर युवती से संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। किशोर ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने परिजनों के साथ आशियाना थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ शिकायत की है।आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि इलाके में रहने वाली युवती का संपर्क दो साल से होटल में काम करने वाले एक 17 साल के किशोर से था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किशोर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अपने को नाबालिग बताकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के मुताबिक संबंध स्थापित होने से वह गर्भवती हो गई। गर्भ में सवा माह का शिशु पल रहा है। युवती ने अपनी मां संग आशियाना थाने पर पहुंच लिखित शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र ने बताया कि किशोर को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। किशोर न्याय बोर्ड कानून के तहत ही आरोपी के खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकोचिंग में छात्रा से टीचर ने की शर्मनाक हरकत, किसी तरह चंगुल से निकलकर घर पहुंची