सरकारी स्कूल में रोमांस! बच्चों के जाते ही क्लासरूम में किस करने लगे शिक्षक-शिक्षिका

संवाददाता, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में एक सरकारी स्कूल के सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका का क्लासरूम के अंदर कथित अमर्यादित आचरण करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने बीईओ से रिपोर्ट तलब की है।

यूपी के कन्नौज में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल के एक सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका क्लासरूम के अंदर अमर्यादित आचरण करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सर्दियों के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे, क्योंकि दोनों गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

य मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह वीडियो सौरिख विकासखंड के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय के बताए जा रहे हैं। एक के बाद एक वायरल हुए इन वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों के क्लास से बाहर जाते ही सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका अमर्यादित आचरण करने लगते हैं। यह विद्यालय जूनियर स्तर तक संचालित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के चरित्र निर्माण का केंद्र होता है और शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं।

ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

यदि विद्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण हुआ है तो यह शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य परंपरा की मर्यादा के विपरीत है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो पुराना लग रहा है। मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बाराबंकी में टीचर ने की आत्महत्या

उधर, बाराबंकी में एक शिक्षिक ने आत्महत्या कर ली। 'देखो फांसी का फंदा लगा रहा हूं... कहकर सोमवार की सुबह एक सरकारी शिक्षक अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। जब तक लोग मौके पर पहंुचते मौत हो चुकी थी। नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी में सुबह हुई इस घटना से कोहराम मच गया। चर्चा है कि आखिरी वक्त पर शिक्षक परिवार में किसी से बात कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।