Hindi NewsUP Newsteach a lesson to those who occupy land cm yogi adityanath strict after hearing complaint gave this order to the officer
जो जमीन कब्जाए उसे सबक सिखाएं, शिकायत सुन सख्त हुए CM योगी; अफसरों को दिया ये आदेश

जो जमीन कब्जाए उसे सबक सिखाएं, शिकायत सुन सख्त हुए CM योगी; अफसरों को दिया ये आदेश

संक्षेप:

सीएम योगी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

Wed, 10 Sep 2025 10:55 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने उनसे जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को सख्त ऐक्शन लेने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा यदि किसी ने किसी की जमीन पर कब्जा किया है तो तत्काल उसे कब्जामुक्त कराने के साथ दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए। जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएम योगी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए उन्होंने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोपी ने डीएम को लिखी चिट्ठी, की ये अपील

इसके साथ ही सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन में एक महिला ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन और पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाए। जमीन कब्जामुक्त होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, बादल छाए रहेंगे पर होगी नहीं बारिश

बच्ची का एडमिशन कराओ, स्कूल में सबकुछ फ्री है

जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा और अपने हाथों से चॉकलेट देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जनता दर्शन में अपनी बच्ची के साथ आई एक महिला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समझाया कि बच्ची का स्कूल में एडमिशन कराओ। स्कूल में सबकुछ फ्री है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |