Hindi NewsUP Newstcs manager manav sharma suicide case nikita sharma cried a lot hugging her mother and sister in jail father also cried
टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस: जेल में मां-बहन से गले लग खूब रोई निकिता; पुलिस के सामने निकले पिता के आंसू

टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस: जेल में मां-बहन से गले लग खूब रोई निकिता; पुलिस के सामने निकले पिता के आंसू

संक्षेप:

  • निकिता जिला जेल पहुंची तो उसे लिखापढ़ी के बाद महिला बैरक भेजा गया। वहां उसकी मां और बहन निशु पहले से बंद हैं। जैसे ही दोनों सामने आईं तीनों आपस में लिपट गईं। निकिता फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि परिवार को ये दिन भी देखने पड़ेंगे। अन्य महिला बंदियों ने उन्हें समझाया।

Apr 07, 2025 01:02 pm ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा शनिवार को जेल पहुंची। वहां अपनी मां और बहन से गले लगकर फूट-फूटकर रोई। तीनों जिला जेल की महिला बैरक में हैं। वहीं, उसके पिता को बैरक 9-ए में रखा गया है। परिवार के चार सदस्य जेल में हैं। सबसे छोटी बहन रिश्तेदारी में है। वह अकेले परेशान हो रही है। उधर, निकिता के पिता निपेंद्र शर्मा पुलिस के सामने रोने लगे। निकिता की मां पूनम शर्मा और छोटी बहन निशु को पुलिस ने 13 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसके खारिज होने के बाद पुलिस ने मां और बहन को पकड़ा था। निकिता अपने पिता के साथ फरार थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेल सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद निकिता जब जिला जेल पहुंची थी तो उसे लिखापढ़ी की कार्रवाई के बाद महिला बैरक भेजा गया। वहां उसकी मां और बहन निशु पहले से बंद हैं। जैसे ही दोनों सामने आईं तीनों आपस में लिपट गईं। निकिता फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि परिवार को यह दिन भी देखने पड़ेंगे। अन्य महिला बंदियों ने उन्हें समझाया। हिम्मत से काम लें।

ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में छिपी थी टीसीएस मैनेजर सुसाइड में आरोपी निकिता, पिता के साथ गिरफ्तार

दूसरी तरफ अधिकारियों ने विवेचक शक्ति राठी को निर्देश दिए हैं कि इस मुकदमे में जल्द चार्जशीट लगा दी जाए। निकिता और उसके परिवार के खिलाफ मानव शर्मा के माता-पिता, बहन और चाची को गवाह बनाया गया है। सभी ने अपने बयानों में कहा है कि निकिता और उसके परिवारीजनों ने बेटे को बुरी तरह डरा दिया था। पूरे परिवार को मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी थी। बेटा इससे भयभीत था। बहू ने बेटे को धोखा दिया था। जिसकी जानकारी के बाद बेटा परेशान था। उससे अलग होना चाहता था। निकिता और उसके परिवारीजनों की धमकी से भयभीत होकर बेटे ने खुदकुशी की थी। मरने से पहले जो वीडियो बनाया था उसमें उसने बोला भी था कि मर्दों के लिए भी कानून होना चाहिए।

धमकी का कोई साक्ष्य नहीं

पुलिस के पास अभी तक निकिता के माता-पिता और बहन के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। मानव ने मृत्यु पूर्व बनाए वीडियो में ससुरालीजनों का नाम नहीं लिया था। सिर्फ पत्नी का जिक्र किया था। किसी चैटिंग में भी उसने अपने ससुरालीजनों के लिए कुछ नहीं लिखा था। ऐसी स्थिति में पुलिस निकिता की मां, पिता और बहन को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित बनाएगी। निकिता को वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपित बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज

पिता का फर्ज निभाया

निकिता के पिता निपेंद्र शर्मा पुलिस के सामने टूट गए। रोने लगे। पुलिस को बताया कि सिनेमा हॉल में नौकरी की है। तीन बेटियां हैं। सिनेमा बंद हो गया तो किताब-कॉपी की दुकान खोली। बेटी की शादी की। बेटी ने घर बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। दामाद ने अपनी आंखों से कुछ नहीं देखा था। एक मैसेज के बाद मुंबई में खुदकुशी का प्रयास किया। बेटी को मारापीटा। उससे जबरन कहलवाया कि उसका शादी से पहले अफेयर था। मुकदमा हो गया। बेटी डर गई। लोगों ने कहा कोर्ट चले जाओ तो पिता का फर्ज निभाते हुए ऐसा ही किया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |