देश बांटने वालों को दी जा रही सुरक्षा, धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा पर स्वामी प्रसाद की तीखी टिप्पणी

देश बांटने वालों को दी जा रही सुरक्षा, धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा पर स्वामी प्रसाद की तीखी टिप्पणी

संक्षेप:

स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में चार व 10 हाथ वाले देवी-देवता हैं क्या? बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।  

Nov 16, 2025 10:35 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बांदा
share

पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपना जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को बांदा में विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में चार व 10 हाथ वाले देवी-देवता हैं क्या? बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। कहा कि देश बांटने वालों को सुरक्षा दी जा रही है, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार चुनाव में एनडीए की विजय को लेकर कहा कि वहां जनमत की नहीं, ईवीएम तंत्र की जीत हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में आए स्वामी प्रसाद ने कहा कि अपना जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में कांशीराम की जयंती पर यह यात्रा शुरू की है। यात्रा के बांदा पहुंचने पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश का करोड़ों युवा बेरोजगार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाते हैं। दुर्भाग्य है कि जबसे मोदी आए हैं, हमारा देश कंगाल व गरीब हो गया है। हालात बद से बदतर हो चुके हैं। मौर्य ने कहा, भारत ऐसा देश है जहां 80 करोड़ लोगों की जिंदगी 10 किलो चावल के भरोसे चलती है। देश को विश्व गुरु बनाने का सपना छलावा है।

बोले-छुट्टा जानवर फसल चौपट कर रहे हैं। आरोप लगाया कि योगी सरकार प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा स्कूल बंद करने पर आमादा है। दावा किया अपना जनता पार्टी ने विरोध किया, जिससे सरकार ने ये फैसला वापस लिया। कहा कि अभी भी 27 हजार स्कूलों पर ताले लटक रहे हैं। दावा किया कि एनसीआरबी के मुताबिक देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |