यूपी से ही खरीदी गई थी शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल कार! इस जिले में छापेमारी

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के तार उत्तर प्रदेश के बलिया और गाजीपुर जिलों से जुड़ गए हैं। जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार बलिया के बांसडीहरोड इलाके से 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी।

यूपी से ही खरीदी गई थी शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल कार! इस जिले में छापेमारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का सीधा तार यूपी से जुड़ गया है। तीन गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल कार भी यूपी के बलिया से ही खरीदी गई थी। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दवनी गांव में एक अपराधी की तलाश में छापामारी भी की थी। हालांकि तब आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। मंगलवार को बलिया के पड़ोसी जिले गाजीपु के एक युवक को भी वाराणसी से सीबीआई ने गिरफ्तार ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

सूत्रों की मानें तो बांसडीहरोड के एक व्यक्ति की कार को 50 हजार रुपये में खरीदा गया था। गाड़ी के खरोचे गये इंजन और चेचिस नम्बर को ट्रेस करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के इनपुट पर जनपद की पुलिस ने तहकीकात की। इसके बाद टीम गाड़ी मालिक के यहां पहुंची और पूछताछ की। उसने बताया कि हत्या से पांच दिन पहले एक मई को गाड़ी को इलाके के ही एक व्यक्ति को बेच दिया था। आशंका है कि इसके बाद एक अन्य अपराधी के जरिये कार हत्यारों तक पहुंची थी। फिलहाल टीम इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की तहकीकात कर रही है।

Voice of UP

वाराणसी से गाजीपुर का विनय राय गिरफ्तार

वहीं, बलिया के ही रहने वाले दो युवकों को हत्याकांड में अयोध्या और मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार करने के बाद वाराणसी से मंगलवार को विनय राय उर्फ पमपम सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। वह जमानिया (गाजीपुर) में देवरिया गांव का रहने वाला है। कोलकाता सीबीआई थाने में चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दर्ज मुकदमों की जांच में उसका नाम सामने आया। सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में विनय राय उर्फ पमपम का नाम आने के बाद लखनऊ सीबीआई टीम सोमवार को गाजीपुर पहुंची। उसके परिवार के सदस्य को हिरासत में लेकर टीम ने पूछताछ की। उसके बारे में जानकारी ली। पूछताछ के आधार पर उसे मंगलवार को वाराणसी पुलिस लाइन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट थाने के रोजनामचे में उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे लेकर कचहरी पहुंची। सीजेएम मनीष कुमार की कोर्ट में पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड की अपील की गई। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए उसे 48 घंटे की ट्र्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। सीबीआई टीम को आदेश दिया गया कि वह उसे 21 मई की शाम छह बजे तक संबंधित कोर्ट में पेश करे।

पमपम पर गाजीपुर में कई आपराधिक मुकदमे

जमानिया (गाजीपुर) में देवरिया गांव के विनय राय उर्फ पमपम का आपराधिक इतिहास है। गाजीपुर में उसके ऊपर हत्या समेत कई अपराधों में शामिल होने के मुकदमे हैं। आशंका है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में वह सीधे तौर शामिल रहा। ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई टीम उससे मामले में पूछताछ करेगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।