कांथी में योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु, बंगाल की चुनावी रैली में पैर छूकर यूं लिया आशीर्वाद

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी उनके पास आए। उन्होंने सीएम योगी को भगवा रंग का पटका पहनाया। इसके बाद दंडवत हो गए। उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। सुवेंदु अधिकारी को सीएम योगी के सामने दंडवत होते देख रैली में मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे।

कांथी में योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु, बंगाल की चुनावी रैली में पैर छूकर यूं लिया आशीर्वाद

West Bengal Election News: पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वहां धुआंधार सभाएं कीं। इस बीच कांथी विधानसभा क्षेत्र की एक चुनावी रैली में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसका वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वहां सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे सांसद सुवेंदु अधिकारी उनके पास आए। उन्होंने सीएम योगी को भगवा रंग का पटका पहनाया और इसके बाद उनके सामने दंडवत हो गए। उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। सुवेंदु अधिकारी को सीएम योगी के सामने दंडवत होते देख रैली में मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। रैली मैदान में मौजूद हर शख्स का ध्यान इस ओर गया।

रविवार को सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में तीन जनसभाएं की। इस दौरान लोगों के बीच उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। योगी की रैली में बड़ी संख्या में लोग बसों की छतों पर सवार होकर पहुंचे थे। कांथी की रैली में मंच पर पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और सांसद सुवेंदु अधिकारी ने योगी के सामने दंडवत होकर उनका आशीर्वाद लिया। सुवेंदु जूते उतारकर सीएम योगी के पास आए और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सुवेंदु ने योगी के सामने लेट कर उन्हें प्रणाम किया। सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को उठाया और उनका हाथ पकड़ कर जनता का अभिवादन किया। थोड़ी ही देर में इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।

Voice of UP

बंगाल की चुनावी रैली में क्या बोले योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में कांग्रेस, वामपंथी दलों व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि तृणमूल के शासन में यहां बहुत तांडव हुआ है। हमारे कार्यकर्ता सुमन को गोली मार दी गई। स्वरूप घोष, पलाश घोष, उत्पल दास जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिए गए। सुशोभन का हाथ काट दिया। तृणमूल की गुंडागर्दी के ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं। सीएम ने बंगाल वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आप भाजपा सरकार लाइए। डबल इंजन सरकार दंगाइयों का इलाज कर देगी। तृणमूल और वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है। सीएम योगी ने स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अब बंगाल में ‘खेला’ बंद और भाजपा की जीत से विकास शुरू होगा।

सीएम योगी ने कहा कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या हुई। इसके खिलाफ भाजपा ने आंदोलन किया, लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मौन रहीं। भय था कि बोलने पर उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं। कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस को भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट न दीजिए। ये लोग नवरात्रि आयोजन में व्यवधान पैदा करते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हम सब मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटा सकते हैं। मैं इसी आह्वान के साथ आपके बीच आया हूं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।