Hindi NewsUP Newssuspicious youth entered Baba Bageshwar pilgrimage amid Delhi blasts alert and was arrested by police
दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बीच बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में घुस गया संदिग्ध युवक, पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बीच बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में घुस गया संदिग्ध युवक, पुलिस ने पकड़ा

संक्षेप:

यूपी के मथुरा पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा में एक संदिग्ध युवक घुस गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक को खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। उसके पास से एक फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। 

Nov 13, 2025 06:32 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

तीन दिन पहले दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। जगह-जगह पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल कर रही हैं। गाड़ियों की तलाशी की जा रही है। कई संदिग्धों को उठाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी एक संदिग्ध युवक धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा में घुस गया। पदयात्रा में संदिग्ध के घुसने की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि युवक को कुछ करता इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उसने पुलिस का आईडी भी दिखाया। जांच पड़ताल में आईकार्ड फर्जी निकला। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। बतादें कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा अब यूपी में प्रवेश कर चुकी है। पदयात्रा का सातवां पड़ाव मथुरा में पड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पदयात्रा मथुरा के कोट-वन बॉर्डर पर पहुंची तो नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक से एक युवक पदयात्रा में घुस गया। युवक संदिग्ध है नगर पालिका अध्यक्ष को इसकी जानकारी भी थी। सुरक्षा कर्मियों ने युवक को जब रोकने की कोशिश की तो वह खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे बदतमीजी करने लगा। संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़कर किनारे किया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से नीले रंग के पट्टे में पड़ा यूपी पुलिस का आईकार्ड निकला, जो फर्जी था। आईडीकार्ड पर नीरज बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है।

युवक ने सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहन रखी थी

पकड़ा गए युवक ने सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहनकर रखी थी और उसने गले में नीले रंग का पट्टा डाला था, जिसमें यूपी पुलिस का आईकार्ड भी लटक रहा था। सूत्रों के अनुसार जैसे युवक को पता चला कि बागेश्वर बाबा की पदयात्रा आने वाली है तो वह पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहनकर उनकी सुरक्षा के लिए पहुंच गया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं पदयात्रा में संदिग्ध युवक के घुसने और दिल्ली ब्लास्ट को देखते हुए बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:विस्फोट के बाद भी आरिफ के व्यवहार में नहीं आया था बदलाव, फ्लैटमेट ने खोले कई राज
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एक और डॉक्टर, हापुड़ से असिस्टेंट प्रोफेसर को उठाया
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |