यूपी पुलिस से सस्पेंड सिपाही बन गया डकैती का मास्टर माइंड, एनकाउंटर में साथियों संग गिरफ्तार

संवाददाता, हापुड़
Follow us on Google News
share

इस सिपाही की कहानी कुछ फिल्मी लगती है लेकिन ये है बिल्कुल सच। यूपी पुलिस से सस्पेंड हुआ ये  सिपाही हापुड़ में एक कारोबारी के घर डकैती की घटना में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसे उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में दो बदमाश घायल भी हुए हैं।

suspended up police constable turns out to be mastermind of a robbery arrested along with his associates in an encounter

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस से सस्पेंड हुआ एक सिपाही डकैती का मास्टर माइंड बन गया। उसके गिरोह का पुलिस से एनकाउंटर हुआ जिसके बाद वह साथियों संग गिरफ्तार कर लिया गया। कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले डकैतों के इस गिरोह के साथ हापुड़ देहात पुलिस ने मोर्चा लिया। एनकाउंटर में शामिल दो घायल बदमाश समेत कुल पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए करोड़ों रुपये के आभूषण और नगदी और लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार बदमाशों में यूपी पुलिस एक निलंबित सिपाही विक्की गौतम भी है। वही वारदात का मास्टरमाइंट बताया गया है।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि कोतवाली हापुड़ देहत प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में गश्त कर रहे थे, जैसे ही वह सुलतानपुर रोड पर पहुंचे तो दो बाइकों पर पांच लोग संदिग्ध हालत में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाहबी फायरिंग कर दी। जिसमें दो बदमाश मुरादाबाद निवासी रोहित और साहिबे आलाम घायल हो गए। जबकि रोहित, गुड्डू, और यूपी पुलिस के संस्पेड सिपाही विक्की गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कारोबारियों के घर से लूटों गए करोड़ों रुपये के आभूषण, नगदी, लूटी गई बाइक, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचे बरामद किए गए हैं।

ऐसे बनाया था प्लान

बताया गया था कि पकड़े गए एक बदमाश के पिता कारोबारी के घर राज मिस्त्री का काम करते थे। बदमाश का भी कारोबारी के घर आना-जाना रहा है। उसने ही बदमाशों को कारोबारी के घर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी अन्य साथियों तक पहुंचाई थी। सिपाही विक्की गौतम मूल रूप से अमरोहा जनपद का रहने वाला है और सीतापुर जनपद में तैनात रहा है। वर्ष 2024 में वह गैरहाजिर हो गया था। मुरादाबाद जिले में वर्ष 2025 में डिलारी थाना क्षेत्र के हौंसपुरा पुलिया के पास से पुलिस ने उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी के साथ भी गिरफ्तार किया था। सिपाही की बदमाशों से जेल में दोस्ती हुई थी।

करोड़ों के आभूषण और कैश लूटा था

बता दें कि सोमवार की रात को गढ़ रोड पर सीएसची के सामने रहने वाले कारोबारी नरेंद्र कबाड़ी के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये के आभूषण और नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस की सात टीमें बदमाशों की तलाश में लगी थी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी पुलिस से सस्पेंड सिपाही बन गया डकैती का मास्टर माइंड, साथियों संग गिरफ्तार