Hindi NewsUP NewsSuspecting illicit relations husband along with his mother cut off his wife hair
एक और सनकी पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी बाल काटे, अवैध संबंधों के शक में मारपीट भी की

एक और सनकी पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी बाल काटे, अवैध संबंधों के शक में मारपीट भी की

संक्षेप:

मेरठ में एक युवक ने शक था कि उसकी बीवी का किसी और से अवैध संबंध है। वह उसके साथ लगातार मारपीट करता था। जबकि पत्नी आरोपों से इनकार करती रही। अब पति ने पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर अपनी मां के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट दिए। 

Sep 16, 2025 09:10 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी में एक और पति ने अवैध संबंध के शक में महिला के बाल काट दिए। बिजनौर के बाद मेरठ से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शक था कि उसकी बीवी का किसी और से अवैध संबंध है। वह उसके साथ लगातार मारपीट करता था। जबकि पत्नी आरोपों से इनकार करती रही लेकिन पति के मन में शक इस कदर हावी हो गया कि उसने पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया। फिर अपनी मां के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट दिए। महिला के परिजनों को इस अमानवीयता का पता चला तो वह ससुराल पहुंचे और युवती को थाने ले गए। पीड़िता ने आरोपी पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये घटना मेडिकल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शहजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही शहजाद उसे कभी दहेज के लिए तो कभी नशे के कारण मारता-पीटता था। सास भी बेटे का साथ देती थी। वह उनके जुल्म सहती रही। अब पति ने उस पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि उसने आरोपों को लेकर कई बार अपनी बात रखी, लेकिन पति नहीं माना। वह मारपीट करता रहा। 14 सितंबर को पति ने उसे बेरहमी से पीटा। एक कमरे में बंद कर दिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद पति व सास कमरे में आए और उसके हाथ-पैर बांधकर सिर के बाल काट दिए। युवती ने किसी तरह मायके में सूचना दी। उसके परिजन जब ससुराल पहुंचे तो पति और सास घर में ताला लगाकर फरार हो गए। युवती के बहनोई ने पति व सास के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पति और सास की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:दूसरी बार निकाह करने पहुंचे मौलाना को पहली बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा

बिजनौर में उस्तरे से बीवी को किया गंजा

ऐसा ही कुछ मामला हाल ही में बिजनौर से भी सामने आया था। जहां सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को उस्तरे से गंजा किया फिर उसे जमकर पीटा। यहां तक कि जलाने की भी कोशिश की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जब गिरफ्तार कर लिया तो पत्नी उसे बचाने के लिए थाने चली गई। जिसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |