सूर्य कुमार के गांव में मनी दिवाली; दादा बोले- गर्व का दिन, टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर रात भर जश्न
टी-20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद काशी में जबरदस्त जश्न मनाया गया। लोगों ने सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली, आतिशबाजी की और अबीर-गुलाल उड़ाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव के गांव हथौड़ा में भी मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मनाई गई।

टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम की जीत पर रविवार रात काशी जश्न में डूब गई। होली और दीवाली एक साथ मनी। उत्साहित लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी की इजहार किया। ढोल-नगाड़े की धुन पर देर रात तक थिरकते नजर आए। सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालकर भारत-माता के जयकारे लगाए। आतिशबाजी की। फाइनल मैच का लुत्फ लेने को पहले से ही काशीवासियों ने तैयारी कर रखी थी। अवकाश का दिन होने के कारण लोग टीवी स्क्रीन के सामने शाम से ही बैठ गए। कुछ बड़े प्रतिष्ठान भी खुले थे, जहां एलईडी स्क्रीन लगी थी। पहले भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी पर जश्न मनाया। इसके बाद जैसे-जैसे न्यूजीलैंड की टीम के विकेट गिरते गए, जीत की खुशबू आती गई। जीत पर मुहर लगते ही घरों में लोग नाचने लगे। सड़कों पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया।
कप्तान सूर्य कुमार के गांव में मना जश्न
वहीं भारत के चैंपियन बनते ही कप्तान सूर्य कुमार यादव के घर और गांव हथौड़ा में जश्न शुरू हो गया। ग्रामीणों ने सूर्य के परिजनों को बधाई दी और गांव में पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। सड़कों पर निकलकर गांव के युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। सूर्य कुमार के दादा विक्रम यादव ने कहा कि आज पूरे परिवार और गांव के लिए बहुत गर्व का दिन है। हमें उसपर नाज है। सूर्या के चाचा राज कपूर ने टीम की जीत के लिए रविवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में पूजन अर्चन की।
जीत के जश्न में डूबी काशी
भारत की जीत पर बीएचयू, लंका, लहरतारा, मंडुवाडीह, भिखारीपुर, सिगरा, रथयात्रा, पांडेयपुर, सारनाथ, बजरडीहा आदि इलाकों में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया। भारत माता के जयकारे लगाए।जीत के साथ ही आधे घंटे तक आतिशबाजीजैसे ही भारतीय टीम ने विश्वकप की ट्राफी जीती, शहर में जमकर आतिशबाजी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों का उल्लास और आतिशबाजी देखने लोग घरों से बाहर निकल गए थे।गिरजाघर चौराहा बना मिनी स्टेडियम, ढोल पर थिरके लोगगिरजाघर चौराहे पर कपड़े के एक बड़े प्रतिष्ठान की ओर से एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। चौराहे पर खड़े होकर लोग मैच का लुत्फ लेते रहे। ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते रहे। यहां इंडिया-इंडिया के शोर से मिनी स्टेडियम जैसा माहौल था।
बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने मैच का मजा लिया
वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।लॉन, क्लबों में बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैचकई लॉन संचालकों और क्लबों की ओर से मैच के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई गई थी। क्लब से जुड़े लोग मैच देखने पहुंचे थे। वहीं लॉन में भी लोगों को मैच दिखाया गया। इन जगहों पर अलग ही माहौल था। इंडियन क्रिकेट टीम की टी-शर्ट में पहुंचे लोगों ने जमकर जश्न मनाया।सोशल मीडिया पर बधाई का दौरजीत के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई का दौर शुरू हो गया। जश्न के साथ सेल्फी, मैच के फुटेज, टीम इंडिया की ट्राफी की फोटो-वीडियो साझा कर लोगों ने खुशी का इजार किया। इससे पहले रविवार की सुबह क्रिकेट प्रेमियों ने घाट और मंदिरों में पूजा-पाठ कर हवन किया। इंडियन टीम की जीत की कामना की।


