सुरेश हत्याकांड: प्रेमी संग जाना चाह रही थी पत्नी, दोनों की मोहब्बत में रोड़ा बन गया था पति

Jan 12, 2026 11:37 pm ISTDinesh Rathour बरेली
share Share
Follow Us on

सुरेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी पत्नी के प्रेम-संबंधों के चलते की गई थी। पत्नी की मोहब्बत में पति रोड़ा बन गया था। इसीलिए प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया गया।

सुरेश हत्याकांड: प्रेमी संग जाना चाह रही थी पत्नी, दोनों की मोहब्बत में रोड़ा बन गया था पति

यूपी के बरेली में सुरेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी पत्नी के प्रेम-संबंधों के चलते की गई थी। पत्नी की मोहब्बत में पति रोड़ा बन गया था। इसीलिए प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के दौरान पत्नी ने सुरेश को चारपाई पर सोते समय ही जकड़ लिया और उसके प्रेमी ने हथौड़ा से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

एसओ विनोद सिंह ने बताया कि प्रेमिका ममता और प्रेमी होतम सिंह के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मृतक सुरेश पाल सिंह के साथ एक-दो बार उसके घर आया और दोनों की आंखें चार हो गईं, तभी से एक दूसरे से मिलने लगे। होतम सिंह का घर भले ही दूसरे मोहल्ले में है, लेकिन वह ममता से मिलने अक्सर आता रहता था। दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी। इसके चलते अक्सर झगड़ा होता था। ममता प्रेमी संग ही जाना चाह रही थी। इसको लेकर घटना के दिन भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। सुरेश ममता और होतम के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत करना चाहता था। इसके लिए उसने शिकायती पत्र भी लिखा लेकिन वह पत्र पुलिस तक पहुंचता, उससे पहले ही दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। सुरेश के शव की तलाशी के दौरान फटा हुआ यह पत्र पुलिस को उसकी जेब से बरामद हुआ है।

ममता के सिम ने जोड़ी खुलासे की सारी कड़ियां

होतम सिंह ने ममता को एक दूसरा सिम लेकर दिया था, जिससे दोनों बात करते थे। सुरेश की हत्या के बाद जब होतम भाग गया तो ममता ने बेटे को जगाकर प्रधान के घर सूचना देने को भेजा। इस बीच उसने होतम द्वारा दिया गया सिम तोड़कर फेंक दिया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। यहीं से ममता शक के घेरे में आ गई क्योंकि मोबाइल होने पर भी उसने पुलिस को सूचना नहीं दी और पति से चार फीट दूर दूसरी चारपाई पर लेटने के बावजूद उसने घटना से अनिभज्ञता जताई। पुलिस ने ममता के मोबाइल की जांच कराई तो उसमें मौजूद एक सिम से लगातार होतम से बात होना सामने आया लेकिन वह सिम मोबाइल से गायब था। सख्ती पर ममता ने स्वीकार किया कि उसने वह सिम तोड़कर फेंक दिया, जो पुलिस ने बरामद कर लिया है।

कई महीने से बना रहे थे हत्या की योजना

होतम सिंह की शादी नहीं हुई थी। करीब सात महीने पहले बरेली की एक युवती को घर लेकर आया और मंदिर में शादी कर ली। मगर वह ममता से लगातार मिलता रहा। इसका खुलासा होने पर उसकी पत्नी दो महीने बाद ही उसे छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद ममता उस पर भागने का दबाव बनाने लगी लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इस पर दोनों ने सुरेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। कई महीने से वे दोनों इसकी तलाश में थे और मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |