सुनील पाल अपहरण; लवी का हॉफ एनकाउंटर, फिर गोली खाने से कैसे बच गया अंकित, VIDEO आया सामने

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण में सोमवार को मुख्य आरोपी लवी का हॉफ एनकाउंटर और अंकित थाने में सरेंडर हो गया। अंकित के सरेंडर पर लोग हैरान हो रहे थे। अब एक वीडियो ने इस सरेंडर के पीछे का सच सामने ला दिया है।

सुनील पाल अपहरण; लवी का हॉफ एनकाउंटर, फिर गोली खाने से कैसे बच गया अंकित, VIDEO आया सामने

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण के मुख्य आरोपी लवी उर्फ सुशांत का हॉफ एनकाउंटर कर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसी मामले में दूसरा आरोपी अंकित पहाड़ी भी सोमवार को ही पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने बताया कि उसने कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया है। लवी और अंकित दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस बेहद सरगर्मी से दोनों की तलाश कर रही थी।

इनाम घोषित होने के बाद दोनों का एनकाउंटर या हॉफ एनकाउंटर की आशंका जताई जा रही थी। लवी के हॉफ एनकाउंटर ने आशंकाओं को सही साबित कर दिया लेकिन अंकित का थाने में सरेंडर लोगों को पच नहीं रहा था। इतने बड़े मामले के आरोपी और 25 हजार के इनामी का थाने के अंदर सरेंडर करना और पुलिस का भी सरेंडर ही दिखाना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा था। अब इस आश्चर्य से परदा उठा है। अंकित का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में अंकित यूपी पुलिस से अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहा है। वह वीडियो में कह रहा है कि योगी जी मुझे माफ कर दीजिए। मुझे यूपी पुलिस से बचा लीजिए। वह अपना अपराध भी स्वीकार कर रहा है और अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। उसने यह वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

वीडियो में क्या कह रहा है अंकित

वीडियो में अंकित कह रहा है कि योगी जी मुझे माफ करा दो, यूपी पुलिस से बचा दो। मैंने जो सुनील पाल के अपहरण का अपराध किया है सुनील पाल वाला उससे मुझे बचा दो। मैं पुलिस में सरेंडर कर दूं, पुलिस के सामने पेश हो जाऊ। योगी जी मुझे बस यूपी पुलिस से माफ करा दो, मुझे यूपी पुलिस से बचा दो।

पुलिस ने क्या बताया

हास्य अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण में लवी पर बिजनौर और मेरठ पुलिस दोनों 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी तरह अंकित पर भी इनाम घोषित किया गया था। लवी के हॉफ एनकाउंटर पर एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि बिजनौर कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को रविवार रात सूचना मिली कि बिजनौर-मंडावर स्थित जैन फार्म पर कुछ बदमाश खड़े हैं।

पुलिस की तीनों टीमें मौके पर पहुंची और दो बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर उदय प्रताप की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सुशांत उर्फ हिमांशु उर्फ लवी निवासी नई बस्ती रविदास नगर कोतवाली नगर बिजनौर बताया। जबकि फरार आरोपी लवी का मौसेरा भाई शुभम था। लवी हास्य अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण में करीब दो सप्ताह से वांछित चल रहा था।

इस मामले में मुख्य आरोपी लवी और पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में फरार आरोपी अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी सांई मंदिर शंभा बाजार सोमवार दोपहर को थाने पहुंचा और अपने को पुलिस के हवाले कर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।