जमीनी विवाद में युवक पर फायरिंग, अगवा कर की मारपीट

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर में एक युवक का अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया। युवक ने जमीन के एग्रीमेंट के बाद कई लाख रुपये दिये थे, जिसके बाद उसके ऊपर दबाव बनाने लगे। उसे मंदिर से जबरन बाइक पर ले जाया गया और कादीपुर के पास मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

जमीनी विवाद में युवक पर फायरिंग, अगवा कर की मारपीट

सुलतानपुर, संवाददाता। जमीन के एग्रीमेंट के बाद सौदे को लेकर हुए विवाद में एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कौशलेन्द्र उर्फ पिंटू पुत्र फतेह बहादुर निवासी मोहल्ला बभनईया पूरब, नगर पंचायत दोस्तपुर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, उसने अखंडनगर रोड स्थित ब्लॉक चौराहे के पास शांति देवी पत्नी महेंद्र यादव से एक जमीन का एग्रीमेंट कराया था, जिसके एवज में तीन लाख रुपये चेक तथा ढाई लाख रुपये नकद दिए थे। उसका कहना है कि बाद में शांति देवी और उनके परिजन एग्रीमेंट निरस्त कराने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे।

घटना का विवरण

बुधवार शाम वह अपनी बाग में स्थित मंदिर पर पूजा करने गया था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर अगंद यादव पुत्र रामचंद्र निवासी नारामधईपुर ने उस पर फायर किया, गनीमत रही कि गोली मिस हो गयी। इसके बाद आरोपितों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर कादीपुर की ओर ले गए।

मारपीट और दबाव

कादीपुर चीनी मिल के पास खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई तथा अभिषेक यादव पुत्र महेंद्र यादव से फोन पर बात कराकर एग्रीमेंट निरस्त करने का दबाव बनाया गया। घटना का वीडियो भी बनाया गया। बाद में आरोपित उसे सराय समोखपुर में छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

FAQs

इस मामले में अपहरण कब हुआ?
बुधवार शाम को,
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।