करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sultanpur News - हलियापुर के फतेपुर में एक युवक की विद्युत करंट से मौत हो गई। 40 वर्षीय हरख बहादुर सिंह, जो फत्तेपुर बाजार जा रहे थे, विद्युत पोल से करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हलियापुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे फतेपुर में रविवार विद्युत पोल के पास से गुजर रहे एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार लगभग साढ़े तीन बजे अमेठी जिले के मटियारी कला निवासी हरख बहादुर सिंह उर्फ बब्लू (40)फत्तेपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में पूरे पांडेय मजरे फत्तेपुर के पास बाबा बलदेव दास मंदिर के बगल लगे विद्युत पोल से विद्युत करंट की चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि विधिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


