Sultanpur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, रेफर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: प्रतापगढ़ में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है, परंतु विषाक्त का सेवन करने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है।

Sultanpur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, रेफर

Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान रोहित सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी मानापुर रामगंज थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन किया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, रेफर