Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsVoter List Revision Campaign 2026 BLOs Honored for 100 Completion in Sultanpur
शत-प्रतिशत एसआईआर वाले बीएलओ को एसडीएम ने किया सम्मानित

शत-प्रतिशत एसआईआर वाले बीएलओ को एसडीएम ने किया सम्मानित

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत बीएलओ को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र फीडिंग के लिए सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी और प्रवीण कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसौली क्षेत्र के बीएलओ भी समान रूप से सम्मानित हुए।

Mon, 1 Dec 2025 08:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर,संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष के कुशल नेतृत्व में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान-2026 के अंतर्गत मतदाताओं को गणना प्रपत्र के वितरण एवं उनकी फीडिंग में शत्-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी और एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सदर तहसील में सम्मानित होने वाले उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ विधान सभा-188 सुलतानपुर के अन्तर्गत बूथ संख्या-101के बीएलओ अज़हर अहमद(शिक्षा मित्र),बूथ संख्या -191 की बीएलओ देवकी देवी(आशा बहू),बूथ संख्या-332 की बीएलओ प्रीति यादव(अनुदेशक),बूथ संख्या - 352 की बीएलओ गायत्री(आंगनवाड़ी कार्यकत्री),बूथ संख्या 396 के बीएलओ कन्हैया लाल(शिक्षा मित्र),बूथ संख्या-365 की बीएलओ शाहीन सुल्ताना(आंगनवाड़ी कार्यकत्री) की ओर से गणना प्रपत्र फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी एवं ममता नायक ने सम्मानित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसौली के बीएलओ भी हुए सम्मानित: इसौली विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत एसआईआर पूरा करने वाले बीएलओ को एसडीएम प्रवीण कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधान सभा-187 इसौली के बूथ संख्या-53 की बीएलओ कैसर जहां,बूथ संख्या-256 के बीएलओ अरविंद कुमार दुबे,बूथ संख्या-294 के बीएलओ सुखजीत यादव, बूथ संख्या एक सुनील दत्त,बूथ संख्या-34 की बीएलओ शोफिया ने गणना प्रपत्र फीडिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जाने पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार अरविंद तिवारी ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।