Sultanpur News: विवादित रास्ते से जीना बनाने को लेकर मारपीट, मुकदमा

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: दोस्तपुर में पलियादेवापुर के एक विवादित रास्ते पर जीना निर्माण को लेकर बंशराज प्रजापति और सुरेश यादव के बीच हिंसक झगड़ा हुआ। बंशराज ने निर्माण का विरोध किया, जिसके बाद सुरेश ने गाली-गलौज और मारपीट की, और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में न्यायिक कार्यवाही शुरू की है।

Sultanpur News: विवादित रास्ते से जीना बनाने को लेकर मारपीट, मुकदमा

Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पलियादेवापुर (प्रेमनगर बाजार) में विवादित रास्ते पर से मकान का जीना बनाने से रोकने पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बंशराज प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के ही सुरेश यादव, उसके पिता साधूराम यादव और सुरेश की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बंशराज के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसने विवादित रास्ते से जीना निर्माण का विरोध किया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और निर्माण रुकवा दिया। पुलिस के जाते ही आरोपित दोबारा जीना बनवाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए चार तमाचे मारे गए। आरोप है कि सुरेश यादव ने छत पर चढ़कर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: विवादित रास्ते से जीना बनाने को लेकर मारपीट, मुकदमा