
गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Sultanpur News - कूरेभार के बड़की मनीपुर गांव में एक व्यक्ति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बूंदीलाल कोरी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बूंदीलाल को गंभीर...
कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़की मनीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़की मनीपुर निवासी बूंदीलाल कोरी दोपहर करीब एक बजे काम से घर लौटे। घर पहुंचते ही उनकी बेटियां वंदना और रंजना रोते हुए मिलीं। उन्होंने पिता को बताया कि गांव के ही शिवराम पुत्र रूपे ने उनका हाथ पकड़कर थप्पड़ मारते हुए धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो जान से मार देगा।

आरोप है कि जब बूंदीलाल इस बाबत शिवराम से बात करने पहुंचे तो शिवराम, उसकी पत्नी गुड्डन और बेटे अमन व जुनधर ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बूंदीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष कूरेभार रविन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




