Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsViolence Erupts Over Removal of Former MLA s Statue in Sultanpur Meeting
क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई मारपीट

क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई मारपीट

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर के दुबेपुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक के दौरान पूर्व विधायक इंद्रभान सिंह की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह की...

Sep 16, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर। जिले के दुबेपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान धनपतगंज बाजार में स्थापित पूर्व विधायक स्व. इंद्रभान सिंह की प्रतिमा हटाये जाने को लेकर विदायक और सोनू मोनू सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। हाथापाई होने पर मौके की नजाकत देख विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सभागार से निकलकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचावकर किस तरह से मामले को शांत कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि बैठक के बीच परऊपुर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि बादशाह और आकाश सिंह के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद दोनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। बताते चले दुबे का पूरा ब्लॉक की प्रमुख एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहू हैं।