माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान के लिए दिया धरना
Sultanpur News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मनोज त्रिपाठी के वेतन अवरुद्ध और विद्यालय प्रबंध समिति को भंग करने की मांग को लेकर धरना दिया। संगठन ने मनोज त्रिपाठी के समर्थन में ज्ञापन दिया और उनकी वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की। उन्होंने अवैधानिक प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज प्रतापपुर कमैचा के सहायक अध्यापक मनोज त्रिपाठी के वेतन अवरुद्ध किए जाने के मामले व विद्यालय प्रबंध समिति को भंग करने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संगठन ने शिक्षक मनोज त्रिपाठी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगठन शिक्षक मनोज त्रिपाठी के अवरुद्ध वेतन का भुगतान करने, विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने तथा अवैधानिक कार्य करने वाली प्रवध समिति को भंग करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजीय यादव ने कहा कि संगठन मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज प्रतापपुर कमैचा के पीड़ित सहायक अध्यापक मनोज त्रिपाठी के समर्थन में पूरी तरह से खड़ा है और रहेगा।
उन्होंने कहा कि मनोज त्रिपाठी का अवरुद्ध वेतन तत्काल भुगतान कराया जाए। संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह से इस मामले का संज्ञान लेते हुए मनोज त्रिपाठी के खिलाफ अवैधानिक रूप से कार्य करने वाली प्रबंध समिति के खिलाफ धारा-16घ की कार्रवाई करते हुए प्राधिकृत नियन्त्रक नियुक्त करने की संस्तुति करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अन्यथा की स्थिति में संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उपस्थित रहकर मनोज त्रिपाठी को समर्थन प्रदान करता रहेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी डीआईओएस कार्यालय की होगी। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल वर्मा, गुमान सिंह,डॉ. हरिप्रकाश पाठक, श्रवण कुमार कुशवाहा,विजेन्द्र कुमार आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


