Sultanpur News: बैतीकला में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत
Sultanpur News: चांदा के बैतीकला में गुरुवार रात, यूपी सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में लम्भुआ के सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान राम जियावन विश्वकर्मा ने नेतृत्व किया। मंत्री ने जनहित के कार्यों में सक्रियता के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

Sultanpur News: चांदा, संवाददाता चांदा क्षेत्र के बैतीकला में गुरुवार देर रात लखनऊ से वाराणसी जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई लम्भुआ के सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा तथा ग्राम प्रधान राम जियावन विश्वकर्मा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रमापति यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्वागत के बाद राज्य मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए।


