Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsUP District Holds Police Resolution Day Land Disputes Dominate Complaints
थाना समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें

थाना समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहाँ उपजिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान कुल सात शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से चार का तुरंत समाधान किया गया। मुख्य रूप से भूमि विवादों से संबंधित शिकायतें आईं। कुछ मामलों में जांच के आदेश दिए गए।

Jan 24, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर। शनिवार को जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने किया। हालांकि में मनाए जा रहे यूपी दिवस के आयोजन ने इसमें व्यवधान पैदा किया। दोस्तपुर संवाद के अनुसार दोस्तपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में जांच के आदेश दिए गए। थाना दिवस में नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्रा, थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश उपाध्याय सहित लेखपालों की टीम मौजूद रही।

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भूमि विवादों से जुड़ी शिकायतें रखीं। सरसवां निवासी अर्जुन ने आरोप लगाया कि डिग्री मिलने के बावजूद विपक्षी रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं। बढ़ौली के नौशाद ने भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया। जबकि नारामधईपुर के गुरुराम ने बाग में जबरन निर्माण की शिकायत की। अन्य प्रकरण भी भूमि विवाद से संबंधित रहे। बल्दीराय थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारी नारद मुनि ने मौजूद जरुर रहे। छह फरियादियों ने फरियाद लगाई। पर थानाध्यक्ष न्याय दिलाने में असफल रहे। सिर्फ एक मामले का ही निराकरण कर सके। थानाध्यक्ष बल्दीराय नारदमुनि सिंह क्षेत्र के ऐंजर ग्राम पंचायत स्थित पूरे बेरासा गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने दीवाल बनवाने को लेकर विवादों में आए हैं। इस तरह जिले के अन्य थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;