Sultanpur News: थ्री ह्वीलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र में दियरा चौराहे के पास सोमवार शाम पीछे से आए थ्री-व्हीलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विनोद कुमार और आदित्य पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्घटना में शामिल थ्री-व्हीलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

Sultanpur News: थ्री ह्वीलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता दियरा चौराहे पर शाम को थ्री ह्वीलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर पटखौली गांव निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र शंभू प्रसाद और आदित्य पांडेय (30) पुत्र रामचंद्र सोमवार शाम बाइक से दियरा चौराहे से दियरा बाजार की ओर जा रहे थे। चौराहे से करीब 100 मीटर आगे बढे थे पीछे से आ रही थ्री व्हीलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। गश्त के दौरान पहुंची मोतिगरपुर पुलिस ने घायलों को पिकअप वाहन से सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थ्री व्हीलर को कब्जे में ले लिया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: थ्री ह्वीलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर