अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शुक्रवार की सुबह चांदा कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में एसी लदी मैजिक खाई में गिर गई, जिससे चालक और परिचालक घायल हो गए। दूसरे हादसे में पर्यटकों को लेकर जा रही बस एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए।

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल

चांदा (सुलतानपुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के शुक्रवार की सुबह चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर अलग-अलग स्थानो पर दो सड़क हादसे हुए। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पहली घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा गांव के समीप हुई। वहां पर लखनऊ से वाराणसी जा रही एसी लदी मैजिक मालवाहक चालक को नीद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी । जिससे चालक मोनू पुत्र पूरन निवासी ग्राम किशुनपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर व परिचालक संदीप पुत्र भगवती प्रसाद नयागांव जनपद सीतापुर को गंभीर चोटें आई। दोनों को लोगों की मदद से सीएससी प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया गया। जहां से चालक मोनू की हालत गंभीर होने की स्थिति में चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया。

दूसरी घटना

वहीं दूसरी घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सोनावा गांव के पास हुई। जहां पर पर्यटको को लेकर अयोध्या से वाराणसी जा रही हैदराबाद की टूरिस्ट बस सामने जा रही कंटेनर में पीछे से टकरा गई । जिससे बस का अगला कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में आगे सवार दो पर्यटक रमेश पुत्र नारायण व यशवंत पुत्र कमल हैदराबाद तेलंगाना को गंभीर चोटे आई । दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कामाख्या भर्ती कराया गया । जिन्हें चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे चांदा पुलिस ने और सभी यात्रियों का हाल-चाल लिया व घटना की जानकारी ली । घटना के तुरंत बाद चौकी प्रभारी कोइरीपुर रजत कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्रा ने सोनावा पहुंचकर घटना की जानकारी ली । वहीं अन्य पर्यटकों को सुरक्षित होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुलतानपुर में सड़क हादसों में कितने लोग घायल हुए?
चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।