Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTwo Injured in Separate Road Accidents in Chanda
सड़क हादसे में टेंपो चालक सहित दो घायल, रेफर किए गए

सड़क हादसे में टेंपो चालक सहित दो घायल, रेफर किए गए

संक्षेप:

Sultanpur News - चांदा के कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में टेंपो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। एक टेंपो का चालक नीलगाय से टकरा गया जबकि बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jan 21, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

चांदा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में टेंपो चालक सहित दो लोग घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की दोपहर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित शेरपुर-परसरामपुर गांव के पास हाईवे से गुजर रहे टेंपो के सामने अचानक से एक नीलगाय आ गई। इस दौरान टेंपो नीलगाय से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसमें सवार दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक शिव भोला (42) पुत्र रामजीत, निवासी शुकुल उमरी थाना चांदा सुलतानपुर को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है, टेंपो चालक दो सवारियों को लेकर लंभुआ बाजार से चांदा की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। इस हादसे से पूर्व मंगलवार की देर रात को चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा गांव के रामपुर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान रोहित यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी ग्राम बडागांव, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित यादव सुलतानपुर से अपने मामा के यहां गौरा जा रहा था। इसी दौरान रामपुर मोड़ अंडरपास के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुलतानपुर के लिए रेफर कर दिया।