ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

Apr 05, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर में एक ट्रक में ड्राइवर की लाश मिली। 25 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव की सिर में गंभीर चोट मिली है, जिससे हत्या का संदेह है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कई पहलुओं पर ध्यान दे रही है।

ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

सुलतानपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर में 400 केवीए के पास रविवार को संदिग्ध हालत में खड़े एक ट्रक में ड्राइवर की लाश मिली। वाहन स्वामी ने जीपीएस टैगिंग रिपोर्ट के बाद ट्रक के खड़े होने की सूचना जिले की पुलिस को दी। एसपी चारु निगम ने पुलिस अधिकारियों व नगर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। ट्रक ड्राइवर के सिर में गम्भीर चोट होने से लूट के बाद ट्रक ड्राइवर के हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से स्थल व ट्रक की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। प्रयागराज जिले के मऊअइमा थाना क्षेत्र के ममोरखा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (25)पुत्र राम अधार यादव बहराइच से ट्रक को लेकर प्रयागराज के लिए लौट रहा था।

घटना की जानकारी होने पर नगर कोतवाली निरीक्षक संदीप राय और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां पर एसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के भरत कुण्ड टोल प्लाजा के कैमरे में डेढ़ बजे दोपहर में ट्रक आते देखा गया। 400 केवीए के पास खड़े ट्रक की जांच की गई तो ट्रक के अंदर पीछे की सीट पर ड्राइवर शव मिला। उसके सिर में गम्भीर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के बारे में परिवारीजनों को सूचना देकर खड़े ट्रक और घटना स्थल के साथ शव की वीडियोग्राफी कराई गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच टीमें गठित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।