Sultanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Sultanpur News: सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह शंभूगंज चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज चौराहे पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भरखरे गांव निवासी कृष्ण कुमार (25) अपने चार वर्षीय पुत्र अनुभव के साथ भरथीपुर जा रहे थे। बाइक भरथीपुर निवासी छितिज (35) पुत्र बेनी प्रसाद चला रहे थे। शंभूगंज चौराहे पर लंभुआ की ओर से दुर्गापुर रोड पर आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया, जहां डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ. संजीव सिंह एवं डॉ. बृजेश पांडेय ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


