लोकतंत्र रक्षक सेनानी की पुण्यतिथि मनाई गई
Sultanpur News - सुलतानपुर में लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामदुलार मौर्य की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके पौत्र आशीष कुमार मौर्य की देखरेख में कार्यक्रम में लोग उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। स्व. मौर्य ने बेसहारा लोगों की मदद की और इमरजेंसी के दौरान यातनाएं भी सहन कीं।

सुलतानपुर, संवाददाता। लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. रामदुलार मौर्य की पुण्यतिथि पर चौक सब्जी मंडी स्थित निवास पर उनके पौत्र आशीष कुमार मौर्य की देखरेख में मनाई गई। यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें सादगी व उनके सिद्धांत प्रियता को जीवन में उतारने का लोगों ने संकल्प लिया। लंबे समय तक जिले में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जीवन भर बेसहारा लोगों की मदद कर ख्याति अर्जित करने वाले राजनीतिक स्व.राम दुलार मौर्य को उनके 13 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। बताते चलें कि इमरजेंसी के दौरान स्व.रामदुलार मौर्य को मीसा के तहत जेल में बंद कर यातनाएं दी गईं।
इसलिए उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा मिला। यहां पर पूर्व विधायक हरिचरन यादव ने कहा कि स्व.राम दुलार मौर्य को प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। स्व.मौर्य साधारण व्यक्तियों की चिंता करते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आम लोगों के लिए आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने में भरपूर मदद की। यहां पर अवधेश शुक्ला, नवीन शर्मा, नरेन्द्र द्विवेदी, राम सुरत मौर्य एडवोकेट, आशीष मिश्रा, जगन्नाथ वर्मा, आरए कोविंद, प्रतीक कुमार मौर्य, अमित कुमार मौर्य, मनोज मौर्य, रवि मौर्य, शिव कुमार दुबे, राम सुन्दर यादव, सुरेश कुमार मौर्य,संजय कुमार यादव,कन्हैया लाल यादव, राजेश्वर प्रसाद मौर्य, अनिरुद्ध चौरासिया, राजबहादुर यादव, अशुतोष मिश्रा, राजेश शुक्ला,ज्वाला प्रसाद मिश्र आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


