Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTragic Road Accident in Sultanpur Youth Dies After Being Hit by Bus
 बस की चपेट में आने से युवक की मौत

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

संक्षेप: Sultanpur News - सुलतानपुर के कादीपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय सुरेश यादव, जो बस का इंतजार कर रहे थे, की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tue, 4 Nov 2025 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर। जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से घायल हुए युवक की उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृत युवक मंगलवार शाम नेवादा मोड़ के पास खड़ा होकर बस का इंतेजार कर रहा था। तभी अनियंत्रित बस उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। मृत युवक सुरेश यादव (35) करौंदीकला थाने के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रामअवध का पुत्र था। वह मंगलवार को मुकदमे के सिलिसले में सदर तहसील आए थे। घर लौटते समय कादीपुर की ओर से आ रही रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने युवक को कूचल दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस हादसे में सुरेश यादव गंभीर रुप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। जहां घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि लखनऊ ले जाते समय मुसाफिरखाना के पास युवक की मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पुलिस मृत युवक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।