
पंखे के हुक से फंदे से कमरे में लटका मिला महिला का शव
Sultanpur News - मोतिगरपुर के हांसापुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का पति विजय प्रकाश ने घटना की जानकारी दी। मृतका अपने पीछे 2.5 वर्ष की बेटी छोड़ गई है।
मोतिगरपुर, संवाददाता। हांसापुर गांव में शनिवार की दोपहर विवाहिता का शव पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव में रमेश कसौधन के बड़े बेटे विजय प्रकाश कसौधन व उनकी बहू जूही (23) गांव में रहते हैं। इसी मकान में एक कमरा फुल्की बेचने वाले ग्वालियर के रहने वाले नीरज को किराए पर दिए हैं, वह परिवार सहित रहता है। रमेश व उनकी पत्नी विमला देवी पांडेयबाबा बाजार स्थित मकान में रहकर चाय की दुकान चलाते हैं।
वहीं मृतका का पती विजय प्रकाश पांडेयबाबा में पान की दुकान चलाता है। घर पर जूही बिटिया के साथ अकेली थी। शनिवार दोपहर में किराएदार नीरज जब बिटिया रो रही थी तो उसकी निगाह पड़ी कमरे का दरवाजा खुला था। विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। नीरज ने भागते हुए बाजार में दुकान पर विजय प्रकाश उर्फ बबलू को सूचना दिया की तुम्हारी पत्नी फांसी के फंदे से लटकी गई है, कमरे का दरवाजा खुला है बिटिया वहीं खड़ी होकर रो रही है। विजय करीब पांच सौ मीटर दौड़ते हुए घर पहुंचा तो सन्न रह गया। विजय का विवाह नवंबर माह के 2020 में गोंडा जनपद के इटियाथोक थानांतर्गत हुआ था। सूचना पर मायके से मृतका के पिता पवन कुमार कसौधन अपने बेटे व परिवारजनो के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे ढ़ाई वर्ष की बिटिया आकृति को छोड़ गई। मौके पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार कादीपुर अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हैंगिंग का मामला लग रहा है, फोरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




