Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTragic Drowning Accident Claims Lives of Two Teenagers in Oja Ka Purwa Village
तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संक्षेप:

Sultanpur News - कुड़वार के ओझा का पुरवा गांव में बकरी चराने गए दो किशोर तालाब में डूब गए। विनय ने गर्मी से बचने के लिए तालाब में नहाने की कोशिश की, जिसे बचाने के लिए रामकुमार ने कूद दिया। दोनों की मौत के बाद गांव में...

Aug 15, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

कुड़वार, संवाददाता। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के ओझा का पुरवा गांव में दोपहर के समय घर से बकरी चराने के लिए निकले दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसके घर के साथ पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन के साथ ग्रामीणों ने शव को की तलाश की। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों को तलाश कराया। तालाब से बाहर निकले बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी दूबेपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरों के घर कोहराम मचा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बंधुआकला थाना क्षेत्र के ओझा का पुरवा गांव निवासी रामकुमार (15) पुत्र नन्हेलाल व विनय कुमार(13) पुत्र विनोद कुमार गुरुवार को घर से बकरी चराने के लिए निकले। बताया जाता है कि गर्मी लगने पर विनय लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित झारखंड मंदिर के पीछे बने अमृत सरोवर में नहाने चला गया। नहाते-नहाते विनय गहरे पानी में चला गया, और डूबने लगा। दोस्त को डूबते देख रामकुमार उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकलवाया गया। इस दौरान परिवार के लोग बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी दूबेपुर ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी व बंधुआकला पुलिस ने पंचनामा करते हुए शवों को मर्चरी भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दोनों किशोर रिश्ते में चचेरे-चाचा भतीजे थे। मृतक रामकुमार बड़े भाई राजकुमार से छोटा था। दो बड़ी बहनों प्रीति व प्रमिला विवाहित है जबकि एक बहन प्रिया अविवाहित है। वही मृतक विनय की एक बहन शगुन व भाई नितिन है। पिता विनोद कुमार रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते है। जबकि मां निशा बच्चों के साथ घर पर रहती है। मृतक रामकुमार की मां उर्मिला देवी व विनय की मां निशा देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जल्द ही अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी।