सुलतानपुर-महिला ने खाया कीटनाशक, लखनऊ ले जाते समय हुई मौत

Oct 18, 2024 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - बल्दीराय के हलियापुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय आरती ने कीटनाशक का सेवन किया। इलाज के लिए लखनऊ जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। पुलिस ने शव...

सुलतानपुर-महिला ने खाया कीटनाशक, लखनऊ ले जाते समय हुई मौत

बल्दीराय, संवाददाता। हलियापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में एक युवती ने कीटनाशक खा लिया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हलियापुर निवासी आरती (26) पत्नी गौरीशंकर ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसने परिवार वालों को कीटनाशक खाने की बात बताई। परिवार वाले उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज अयोध्या ले गए । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना रोहतक (हरियाणा ) में नौकरी कर रहे उसके पति गौरीशंकर को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंहने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं मृतका के दो छोटे बच्चों सहित परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।