Sultanpur News: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: जयसिंहपुर (सुलतानपुर), संवाददाता जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अमदेवा ग्राम पंचायत के कोची गांव में

Sultanpur News: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट

Sultanpur News: जयसिंहपुर (सुलतानपुर), संवाददाता जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अमदेवा ग्राम पंचायत के कोची गांव में रविवार देर रात घर के अंदर दो बेटों के साथ सो रही एक महिला की कच्चे जर्जर मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। एक बेटे को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

घटना का विवरण

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव में रविवार रात करीब 12:30 बजे कोची गांव निवासी प्रतिभा मिश्रा (30) अपने बेटे आयांश(4) व आयुष (7) के साथ कच्चे मकान में सो रही थीं। उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सास-ससुर घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबा हटाकर प्रतिभा और बच्चों को बाहर निकाला गया। प्रतिभा को आनन फानन में बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल पहुंचाया गया वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयांश को भी मामूली चोटें आईं। रात में महिला का शव अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय पहले अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोची गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को एसडीएम की मौजूदगी में सांत्वना दी और शासन स्तर से हरसंभव सहायता दिलाने जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत कराया कि पात्र होने के बाद भी कई परिवारों को आवास योजना का लाभ नही मिल सका है। इस पर एसडीएम ने सर्वे कराकर पात्रों को आवास दिलाने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आवास योजना की मांग

काफ़ी दिनों से परिवार कर रहा था आवास दिलाये जाने की मांग मृतका के ससुर राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि परिवार लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। उन्होंने कई बार आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग जिम्मेदारों से की, लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय रहते पक्का मकान मिल गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि हर बार प्रधान की ओर से उन्हें आवास दिलाए जाने का सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। पर आवास दिलाये जाने की माँग पूरी नहीं हुई।

सामान्य प्रश्न

✦इस दुर्घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?−
इस दुर्घटना में प्रतिभा मिश्रा और उनके दो बेटों पर असर पड़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट