स्टे रॉड में उतरे करंट से भैंस की मौत

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

भदैंया के बेलामोहन गांव में हरिकेश धुरिया की भैंस सरकारी नलकूप के पास चारा चरते समय बिजली के खंभे के स्टे रॉड से करंट लगने से मरी। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई। भैंस मौके पर ही मौत के घाट उतर गई।

स्टे रॉड में उतरे करंट से भैंस की मौत

भदैंया। भदैया क्षेत्र के बेलामोहन गांव निवासी हरिकेश धुरिया की भैंस बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर चारा चरते हुए सरकारी नलकूप के पास पहुंच गई। नलकूप के बगल में लगे बिजली के लोहे के खंभे के स्टे रॉड में बरसात के कारण करंट उतर आया था। जैसे ही भैंस स्टे रॉड के पास पहुंची, वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।