रफ्तार की मार : अनियंत्रित ट्रक से कुचलने से घायल एक और मरा

रफ्तार की मार : अनियंत्रित ट्रक से कुचलने से घायल एक और मरा

संक्षेप:

Sultanpur News - अखंडनगर में कलान चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दो ऑटो चालकों की मौत हो गई। पहला चालक श्रीनाथ की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे चालक विशाल तिवारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। दुर्घटना...

Aug 15, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

अखंडनगर। थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई थी। जबकि हादसे के दौरान ऑटों में बैठकर बात करने वाला अन्य ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसकी उपचार के दौरान गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार की रात को पीड़ित परिवार के सदस्य चक्का जाम कर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पकड़ लिया था। मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। ऑटो चालक आजमगढ़ जिले के पवई थाने के रामपुर कला मंसहियापुरवा का निवसी था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर बुधवार की रात आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के रामपुर कला मंसहियापुरवा गांव निवासी श्रीनाथ (55) अपना ऑटो लेकर सवारी के इन्तजार में खड़ा था। सवारी न मिलने पर एक अन्य ऑटो का चालक विशाल तिवारी श्रीनाथ के साथ ऑटो में आकर बैठ गया। इस दौरान दोनों आपस में बात कर रहे थे। तभी जौनपुर जिले के शाहगंज की तरफ से आए अनियंत्रित ट्रक ने श्रीनाथ के ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक श्रीनाथ छिटककर ऑटो से बाहर जा गिरा। तभी ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। घायल श्रीनाथ की मौके पर मौत हो गई थी। श्रीनाथ के साथ चौराहे पर मौजूद एक अन्य ऑटो चालक विशाल तिवारी (35) पुत्र निंहकऊ तिवारी भी घायल हुए। विशाल भी आजमगढ़ जिले के पवई थाने के गालिबपुर गांव के निवासी थे। मौके पर मौजूद लोग घायल विशाल को वाहन से उपचार के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ हादसे के बाद भाग रहे ट्रक सहित चालक को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। साथ ही मृत दोनों ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद कलान चौराहे इकट्ठा हुए लोगों ने शाहगंज-अंबेडकरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई किए जाने और समझाने-बुझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। ---