Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTragic Accident Truck Collides with Sweet Shop in Sultanpur Leaving One Dead and Two Injured
तेज रफ्तार ट्रक दुकान समेत व्यापारी को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक दुकान समेत व्यापारी को रौंदा, मौत

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ, सुल्तानपुर में रामपुर कुर्मियान गांव में जलेबी की दुकान पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। दुकान के मालिक रोहित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक चालक की भी मौके पर मौत हुई। दुर्घटना घने कोहरे के कारण होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 18, 2025 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ,सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव रोहित पुत्र लाल जी अग्रहरि उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी नरेंद्रपुर रामपुर चौराहे पर जलेबी की दुकान लगाता है। गुरुवार को भी सुबह जलेबी की दुकान लगाया हुआ था और कुछ लोग उसकी दुकान पर खड़े होकर जलेबी खा रहे थे। तभी दियरा की तरफ से तेज रफ्तार से अचानक आया ट्रक अनियंत्रित होकर उसकी दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए सामने पेड़ से जा टकराया। जिसमें दुकानदार की मौत हो गई तथा वहां पर खड़े श्री राम पुत्र जगरूप निवासी नरेंद्रपुर उम्र लगभग 50 वर्ष तथा राजकुमारी पत्नी लाल जी अग्रहरि उम्र लगभग 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके अलावा ट्रक चालक अयोध्या जनपद के हैदरगंज, इमिलिया निवासी अंकित पाल पुत्र बहादुर पाल उम्र लगभग 30 वर्ष की भी मौके पर मौत हो गई। उसका शव ट्रक की केबिन में फंसा हुआ था, केवल के हिस्से को काटकर ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला गया। बहराइच से ट्रक पर सरिया लादकर ट्रक आ रहा था और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।