Sultanpur News: सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित
Sultanpur News: शनिवार की शाम लंभुआ से दुर्गापुर मार्ग पर एक बड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। लगातार बारिश के कारण पेड़ गिरा, जिसके बाद लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। अवर अभियंता ने बताया कि पेड़ हटाने के बाद ही फॉल्ट का पता चलेगा।

Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता । शनिवार की देर शाम लंभुआ से दुर्गापुर मार्ग पर एक बड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति व आवागमन बाधित हो गया है। लगातार बरसात की वजह से शनिवार को पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। विशालकाय पेड़ के बीच सड़क पर गिर जाने से व्यस्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा अटलनगर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। पेड़ गिरने के बाद आपूर्ति काट दी गई है। पेड़ का कुछ हिस्सा आपूर्ति केबिल पर गिर पड़ा है।
अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि केबिल से पेड़ हटाने के बाद ही फाल्ट का पता चल सकेगा। पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


