Sultanpur News: श्रीकृष्ण बरही महोत्सव को लेकर व्यापारियों ने की बैठक

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सूरापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारहवें दिन 15 और 16 की रात पारंपरिक श्रीकृष्ण बरही महोत्सव की तैयारी की बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि ने इस बार पिछले वर्ष की कमियों पर चर्चा की। महोत्सव की पहचान को मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों ने सक्रिय भागीदारी की जरूरत बताई।

Sultanpur News: श्रीकृष्ण बरही महोत्सव को लेकर व्यापारियों ने की बैठक

Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता भादों मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारहवें दिन 15 व 16 की रात सूरापुर बाजार में होने वाले दो दिवसीय पारंपरिक एवं ऐतिहासिक श्रीकृष्ण बरही महोत्सव को सफल बनाने के लिए रविवार शाम व्यापार मंडल पदाधिकारियों व व्यापारियों की बैठक हुई। मुड़िला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।सूरापुर इकाई व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले वर्ष आयोजित महोत्सव की समीक्षा की गई तथा सामने आई कमियों और त्रुटियों पर चर्चा कर इस बार होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष ने कहा कि बरही महोत्सव सूरापुर की पहचान है, इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

बैठक में बाजार की स्वच्छता व्यवस्था के लिए ब्लाक स्तर से सफाई कर्मियों की टीम बुलाने पर चर्चा हुई। साथ ही मुड़िला रोड के सड़क निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को ज्ञापन देने, महोत्सव के दोनों दिनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता करने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग करने पर सहमति बनी। बैठक में महामंत्री अजय साहू, पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रहरि, कृष्णा चौरसिया, पवन सोनी, राजेश सोनी, कुंदन बरनवाल, सुरेंद्र साहू, आरके मौर्या, यश सोनी, रामनयन वर्मा, बबी मिश्रा, एसपी मौर्या, अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। दो दिवसीय ऐतिहासिक श्रीकृष्ण बरही महोत्सव के दौरान पिछले पांच वर्षों से आयोजित हो रहा डांस महासंग्राम कार्यक्रम इस बार प्रशासनिक उदासीनता के चलते बंद हो गया है। इस आयोजन में प्रदेश के जनपदों के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और कोलकाता समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों प्रतिभागी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: श्रीकृष्ण बरही महोत्सव को लेकर व्यापारियों ने की बैठक