घर में घुसकर मारपीट का आरोप
कुड़वार कस्बे में किराए पर रहने वाले व्यापारी हरिओम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उनकी संपत्ति में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना जल निगम की टोटी को लेकर विवाद पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुड़वार, संवाददाता। कुड़वार कस्बे में किराए के मकान में रहकर व्यापार करने वाले एक व्यापारी ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। सोहगौली गांव निवासी हरिओम जायसवाल कस्बे में किराए के मकान में रहकर व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के सामने जल निगम की टोटी लगी हुई है, जिसे कस्बा निवासी एक व्यक्ति बार-बार क्षतिग्रस्त कर देता है। विरोध करने पर वह विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाता है।पीड़ित के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे उसने फिर टोटी तोड़ दी।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले को शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद वह व्यक्ति दोबारा उनके घर में घुस आया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


