सुलतानपुर-स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने सीखी उपयोगी गतिविधियां

Mar 08, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - गोसाईगंज के कटका स्थित राजकिशोर सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्काउट विलेज बनाकर जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने स्काउट-गाइड के महत्व पर चर्चा की।

सुलतानपुर-स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने सीखी उपयोगी गतिविधियां

गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज के कटका स्थित राजकिशोर सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों ने स्काउट विलेज बनाकर कम संसाधनों में अनुशासित और बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया। बच्चों ने आसान पिरामिड बनाना, प्राथमिक उपचार,बिना बर्तन के भोजन तैयार करना सहित स्काउट-गाइड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। शनिवार को समापन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि रणंजय सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करता है।

वहीं जिला संगठन कमिश्नर गौरव सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना है और इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता व सहयोग की भावना विकसित होती है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षक सुमित विश्वकर्मा, वीर विक्रम सिंह,शिव सुंदर ने प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगम सिंह, विजय मिश्रा,शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।