धर्मशाला मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी

Apr 06, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सूरापुर के विजेथुआ महावीर धाम में सोमवार को चोरों ने अग्रहरि धर्मशाला मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी चुरा ली। पुजारी ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

धर्मशाला मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी

सूरापुर, संवाददाता। विजेथुआ महावीर धाम में दक्षिण तरफ अग्रहरि धर्मशाला मंदिर में सोमवार को चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी उठा ले गए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के पुजारी चन्द्रभान तिवारी ने घटना की जानकारी धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष बीके अग्रहरि को दी। उन्होंने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी धनराशि गायब थी।सूचना मिलते ही अग्रहरि समाज के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना कादीपुर में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।