सिलाई की दुकान में हजारों की चोरी
Sultanpur News - लंभुआ में चोरों ने यादव टेलर्स दुकान में घुसकर 20,000 रुपये की नगदी और 50 सेट नए कपड़े चुरा लिए। दुकानदार प्रमोद यादव ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटना मंगलवार रात को हुई, जब दुकानदार दुकान बंद करके घर गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लंभुआ, संवाददाता। पीछे से चैनल का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने हजारों की नगदी व सिलने के लिए आए नए कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय निवासी प्रमोद यादव केशव नगर मोहल्ले में यादव टेलर्स नाम से वीर बहादुर सिंह के मकान में दुकान खोल रखा है। दुकानदार के मुताबिक मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसको चोरी की घटना की जानकारी हुई।
पीछे से चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे। दुकान में रखी अलमारी तोड़कर चोर बीस हजार नगदी तथा पचास सेट दुकान में सिलने के लिए आए नए कपड़े उठा ले गए। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


