250 केवीए के ट्रांसफार्मर से ऑयल व कॉपर वाइंडिंग की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - चांदा के सोनावा गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। चोरों ने ट्रांसफार्मर का बिजली केबल काटकर उसे गिरा दिया और उसमें से तेल और कॉपर वाइंडिंग चुरा ली। बिजली विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

250 केवीए के ट्रांसफार्मर से ऑयल व कॉपर वाइंडिंग की चोरी

चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सोनावा गांव में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरों निशाना बनाया। गुरुवार की रात चोरों ने विद्युत उप केंद्र कोइरीपुर के अंतर्गत सोनावा फीडर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली सप्लाई के दौरान बिजली का केबल काटकर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा कर उसमें से ऑयल व कॉपर वाइंडिंग निकालकर चुरा ले गए । इसकी जानकारी बिजली विभाग को शुक्रवार दोपहर हुई जानकारी होने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता राम ललन पाल अपनी टीम के साथ जाकर जांच की। सूचना पर चांदा पुलिस भी पहुंची।

मामले में अवर अभियंता रामललन पाल, विद्युत उपकेंद्र कोइरीपुर भी गुरुद्वारा लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है इस संबंध में चांदा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से चोरी का मामला संज्ञान में आया है मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।