32 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

Mar 08, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर में पछुआ हवा और तेज धूप के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है। मौसम में बदलाव से फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

32 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

सुलतानपुर। पछुआ हवा व तेज धूप के कारण तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। आसमान में सुबह के समय धुंध छाने के कारण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से पंखा चलाने के बाद भी शरीर से पसीना निकल रहा है। गर्मी शुरू होने से बिजली खपत में भी रोजाना इजाफा होने लगा है। जिले के मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय धुंध सी छाई रही। दिन में भी आसमान में हल्के बादल रहने से उमस रही। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। जिससे रात में भी गर्मी पड़ने लगी है।

पंखा चलाने से गर्मी से राहत नहीं हो पा रही है। जिससे अब लोग कूलर व पंखा को ठीक कराने लगे है। जिससे बिजली की खपत में 10 प्रतिशत इजाफा हो गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से आम की फसल के साथ अन्य फसलों पर प्रभाव पड़ने का खतरा है। बेल के पेड़ की पत्तियां मौसम के कारण सूखने लगी है। पेड़ लगे फल भी सूखकर नीचे गिर जा रहे है। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 45 फीसदी हो गई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क बना रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।इनसेटतापमान में हो रहा बदलावदिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान6 मार्च 31 14.57 मार्च 31.5 16.58 मार्च 32.5 16

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।