Sultanpur News: पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को दबोचा
Sultanpur News: चांदा की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी मो. अरसद को हाईवे के पास गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। यह मामला 16 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें पॉक्सो एक्ट लागू किया गया था।

Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को शनिवार शाम हाईवे स्थित चांदा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना चांदा में 16 जुलाई 2026 को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। मामले में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 15 अगस्त को थाना चांदा पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमे से संबंधित आरोपी बिहार के मधेपुरा जनपद स्थित ग्वालापाड़ा थाना क्षेत्र के झझरी गांव निवासी मो. अरसद पुत्र मो. समसाद हाईवे-731 चांदा कट के पास एक लड़की के साथ मौजूद है और किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने मुकदमे के वादी को भी मौके पर बुलाया और मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मुकदमे से संबंधित किशोरी की पहचान उसके चाचा ने अपनी भतीजी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिहार के मधेपुरा जनपद स्थित ग्वालापाड़ा थाना क्षेत्र के झझरी गांव निवासी मो. अरसद पुत्र मो. समसाद बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।


