Sultanpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: दोस्तपुर में एक पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। घटना 19 अगस्त की रात की है। युवक पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बेटी के खिलाफ अश्लील बातें पोस्ट करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sultanpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज

Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने युवक पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील बातें लिखकर वायरल करने का भी आरोप लगाया है।घटना 19 अगस्त की रात की बताई गई है। आरोप है कि मुकेश निवासी भिखारीपुर, जनपद अंबेडकरनगर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर किशोरी को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखकर वायरल किए जाने का भी आरोप है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

मामले में पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज