Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTechnical Issues Halt Sultanpur Sugar Mill Operations Again
कपलिंग टूटने से फिर ठप पड़ी चीनी मिल,किसान परेशान

कपलिंग टूटने से फिर ठप पड़ी चीनी मिल,किसान परेशान

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर की एकमात्र चीनी मिल में तकनीकी समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को कपलिंग टूटने से मिल फिर से बंद हो गई। इससे पहले, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण भी मिल बंद हुई थी। किसानों में गन्ना आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति है।

Dec 13, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

गोसाईंगंज, संवाददाता। सुलतानपुर की इकलौती चीनी मिल में तकनीकी खामियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम कपलिंग टूट जाने से मिल एक बार फिर ठप पड़ गई। इससे पहले शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मिल के सुचारू रूप से संचालित होने के बाद शनिवार सुबह लगभग 11 बजे इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के चलते मिल बंद हो गई थी। करीब दोपहर दो बजे मिल को दोबारा चालू किया गया, लेकिन महज तीन घंटे बाद ही कपलिंग टूट गई, जिससे मिल को फिर से बंद करना पड़ गया। शाम साढ़े छह बजे तक मिल संचालित नहीं हो सकी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आठ दिसंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद 10 दिसंबर से पेराई कार्य शुरू किया गया था, लेकिन तब से अब तक मिल लगातार 24 घंटे नहीं चल सकी है। इससे किसानों में गन्ना आपूर्ति और बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कपलिन की मरम्मत कर जल्द ही मिल को फिर से चालू कर दिया जाएगा। भरी गाड़ी 110 कुंतल की होगी तौल- मिल संचालित होने के बाद गन्ना आपूर्ति पर्याप्त न होने से मिल किसानों से असीमित गन्ना ले रही थी। शनिवार को मिल ने तौल का निर्धारण कर दिया हैं। अब चीनीमिल भरी गाड़ी 110 कुंतल की तौल करेगी। उससे अधिक वजन होने पर किसानों को अपना गन्ना वापस ले जाना पड़ेगा।