Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSuspicious Fire Incident Man Critically Injured at In-Laws House
सुलतानपुर-पत्नी व उसके भाई पर पति को आग के हवाले करने का आरोप

सुलतानपुर-पत्नी व उसके भाई पर पति को आग के हवाले करने का आरोप

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में अपने ससुराल में आग से झुलस गया। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और साले ने मिलकर उसे आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से घायल नंदलाल प्रजापति का इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Dec 01, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। ससुराल गए एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। मौके पर ससुराल में ही उसकी पत्नी भी मौजूद थी। युवक के घर वालों ने ससुरालीजनों पर उसे आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांदा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शंकर प्रजापति ने लंभुआ कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया 29 नवंबर को अपने भाई नंदलाल प्रजापति के साथ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पुरैना चंद्रभान उसकी ससुराल रामसूरत प्रजापति के यहां निमंत्रण में गया हुआ था। जहां पहले से ही भाई की पत्नी सरिता अपने मायके में मौजूद थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात्रि में ही निमंत्रण से वापस आ गया, लेकिन भाई अपनी ससुराल में ही रुक गया और कहा कि मैं अपनी बीवी बच्चों के साथ आऊंगा। जब दो दिन बीत गया और वह घर नहीं आया तब उसकी ससुराल में फोन द्वारा पता किया गया तो भाई के साले ने बताया कि 30 नवंबर की शाम को वह अपने आप को आग लगा लिया था, जिसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया है। आग से घायल नंदलाल प्रजापति के भाई ने आरोप लगाया है कि भाई की पत्नी एवं उसके साले ने मिलकर उसे मारा पीटा और आग लगा दिया। जिससे भाई इस समय मौत एवं जिंदगी के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।